H5N1 Bird Flu:क्या एक और कोविड जैसा संकट मंडरा सकता है? वैज्ञानिकों ने H5N1 बर्ड फ्लू पर चेतावनी जारी की: संभावित 100 गुना अधिक

bird flu
xr:d:DAGBimXEYEM:5,j:1107183513941908204,t:24040510

Bird Flu : विशेषज्ञ ने बर्ड फ्लू महामारी के खतरनाक खतरे को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यह कोरोना वायरस से 100 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है और इससे लोगों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है और लोगों की मौत भी हो सकती है।

दुनिया अभी भी कोरोना महामारी से उबरने की कोशिश कर रही है, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक और खतरे की घंटी बजाई है- बर्ड फ्लू. विशेषज्ञों ने बर्ड फ्लू महामारी के संभावित खतरे को लेकर चेतावनी दी है. उनका कहना है कि यह कोरोना वायरस से 100 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है और इससे संक्रमित होने वालों में से आधे लोगों की मौत भी हो सकती है. हाल ही में हुई एक ब्रीफिंग के दौरान शोधकर्ताओं ने एच5एन1 स्ट्रेन वाले बर्ड फ्लू पर चर्चा की थी.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने आशंका जताई है कि यह वायरस एक महत्वपूर्ण सीमा पार कर सकता है, जिससे वैश्विक महामारी फैल सकती है. ब्रीफिंग के दौरान, पिट्सबर्ग के जाने-माने बर्ड फ्लू शोधकर्ता डॉ. सुरेश कुचिपुडी ने चेतावनी दी कि एच5एन1 में महामारी फैलाने की क्षमता है. यह इंसानों सहित कई स्तनधारियों को संक्रमित कर सकता है. उन्होंने कहा कि हम इस वायरस के खतरनाक रूप से करीब पहुंच रहे हैं, जो संभावित रूप से महामारी का कारण बन सकता है.

बेहद खतरनाक है वायरस

कनाडा की दवा कंपनी बायोनायग्रा के संस्थापक जॉन फुल्टन ने भी एच5एन1 महामारी की गंभीरता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि यह कोरोना से कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह कोरोना से काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है और अगर इसमें म्यूटेशन होता है तो इसकी मृत्यु दर अधिक रहती है. एक बार यह इंसानों को संक्रमित करने के लिए बदल जाता है, तो हम केवल यही उम्मीद कर सकते हैं कि मृत्यु दर कम हो जाए.

क्या है Bird Flu?

कुछ फ्लू वायरस मुख्य रूप से मनुष्यों को प्रभावित करते हैं, जबकि कुछ अन्य मुख्य रूप से जानवरों में पाए जाते हैं। एवियन वायरस आमतौर पर बत्तख और गीज जैसे वाइल्स वॉटर बर्ड में पाए जाते हैं और फिर मुर्गियों जैसी पालतू बर्ड में फैल जाते हैं।

मौजूदा समय में चिंता का विषय बर्ड फ्लू वायरस टाइप ए H5N1 है, जिसे पहली बार साल 1959 में खोजा गया था। कई वायरस की तरह, इसमें भी समय के कई बदलाव हुए और फिर इसके नए स्ट्रेन्स सामने आए।

Bird Flu का खतरा

कुछ एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप के कारण जंगली पक्षियों या मुर्गों के निकट संपर्क में रहने वाले लोगों में गंभीर या घातक संक्रमण हुआ है। वर्तमान में, H5N1 इंसानों में आसानी से नहीं फैलता है, लेकिन वैज्ञानिक इसके ऐसे स्ट्रेन के प्रति सतर्क हैं, जो इस तरह के प्रसार में सक्षम हो सकते हैं और संभावित रूप से एक महामारी का कारण बन सकते हैं।

Bird Flu कैसे फैलता है?

Bird Flu मुख्य रूप से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से फैलता है। इंसानों में इसके ज्यादातर मामले किसी व्यक्ति के बीमार या मृत संक्रमित जानवरों के असुरक्षित संपर्क में आने के बाद सामने आए हैं।

इंसानों के लिए Bird Flu का टीका?

मौजूदा समय में इंसानों के लिए बर्ड फ्लू की कोई वैक्सीन नहीं है। हालांकि, फ्लू वैक्सीन निर्माता एवियन फ्लू पर लगातार नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर इसके लिए वैक्सीन विकसित करने के लिए तैयार हैं।

Bird Flu के लक्षण

बात करें इसके लक्षणों की, तो बर्ड फ्लू के लक्षण अन्य तरह के फ्लू के ही समान होते हैं। इसमें खांसी, शरीर में दर्द और बुखार आदि शामिल हैं। वहीं, कुछ लोगों में ध्यान देने योग्य लक्षण दिखाई नहीं देते हैं,। जबकि दूसरों को गंभीर निमोनिया का अनुभव हो सकता है, जो जानलेवा हो सकता है।

Leave a Comment